पलामू : पेड़ से टकरायी कार, ड्राइवर की मौत, दो जख्मी

 

टीम एबीएन, पलामू। जिला में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। गुरुवार देर रात लगभग 1 बजे जिला के मनिका थाना क्षेत्र के दोमुहान के पास मुख्य पथ पर एक मारुति वैन पेड़ से टकराई। इस सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लातेहार में सड़क हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि पलामू के बिश्रामपुर के रहने वाले एक परिवार के लोग मारुति वैन से रांची से विश्रामपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच दोमुहान के पास मारुति वैन अचानक असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई। घटना में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मृतक पलामू के बिश्रामपुर प्रखंड के तीसीबार गांव गांव का रहने वाला था। वहीं घायलों में विभा देवी और विकास सिंह दोनों तिसिबार विश्रामपुर पलामू का रहने वाले हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse