नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लायें नीलाम पत्र पदाधिकारी : जटाशंकर चौधरी

 

टीम एबीएन, मेदिनीनगर (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने आज आयुक्त कार्यालय में नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ प्रमंडलस्तरीय बैठक की। बैठक में पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के नीलाम पत्र वादों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने नीलाम पत्र वादों को गंभीरता से लेने एवं इनके निष्पादन में तत्परता बरतते हुए तेजी लाने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए नीलाम पत्र पदाधिकारियों को प्रत्येक 15 दिन पर इसकी समीक्षा करने एवं प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में उपायुक्त के स्तर पर समीक्षा कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि आयुक्त कार्यालय में प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह के बुधवार को इसकी विस्तृत समीक्षा की जाएगी, ताकि सरकारी राशि का अधिक से अधिक वसूली हो सके और सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो। उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में उदासीन रवैया रखने वाले व वादों के निष्पादन में सही प्रगति नहीं होने पर नीलाम पत्र पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। आयुक्त ने नीलाम पत्र पदाधिकारियों द्वारा नीलाम पत्र वादों में निर्गत डिस्ट्रेस वारंट, बॉडी वारंट की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बॉडी वारंट एवं डिस्ट्रेस वारंट की सूची तैयार करें और उसका तामिल कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि का अधिक से अधिक वसूली में सुनिश्चित करें, जिससे सरकार को राजस्व प्राप्त हो सके। बैठक में आयुक्त के सचिव अनिल कुमार, पलामू जिले के नीलाम पत्र पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद, लातेहार के नीलाम पत्र पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी एवं गढ़वा की नीलाम पत्र पदाधिकारी निधि रजवार उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse