टीम एबीएन, रांची। ज्योतिर्विज्ञान विभाग (ज्योतिष) रांची विश्वविद्यालय, रांची द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2022 को एक दिवसीय संगोष्ठी विषय ‘वास्तु विज्ञान प्रायोगिक पक्ष : सांप्रतिक परिप्रेक्ष्य’ निश्चित किया गया है। इस संगोष्ठी में अतिथि के रूप में प्रोफेसर गंगाधर पंडा, कुलपति कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा, प्रोफेसर सुखदेव भाई, कुलपति बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय, धनबाद एवं डॉ श्रीनिवास पंडा, ज्योतिष विभाग, जगन्नाथ विश्वविद्यालय, पुरी से आ रहे हैं। इस संगोष्ठी में ज्योतिर्विज्ञान के अतिरिक्त अन्य विषयों के भी प्रतिभागी सम्मिलित हो सकते हैं। इस संगोष्ठी में निर्धारित वास्तु संबंधित 30 विषयों पर छात्र, शोधार्थी एवं शिक्षक अपना पत्र वाचन करेंगे। संगोष्ठी में शामिल होने के लिए निबंधन हेतु संस्कृत विभाग, रांची विश्वविद्यालय, रांची में संपर्क करें। इस संगोष्ठी के उद्घाटनकर्ता रांची विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा होंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse