टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना की तेज रफ्तार चिंता बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 6913 सैंपलों की जांच में कोरोना संक्रमण के 62 नए केस मिले हैं। वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा 327 पर पहुंच गया है। तेज रफ्तार संक्रमण के बीच 65 पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने से स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। झारखंड में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले रांची से सामने आ रहे हैं। यहां एक दिन में 22 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। उसके बाद जमशेदपुर में 18, बोकारो में 02, गोड्डा में 03 गुमला में 04 हजारीबाग में 03, रामगढ़ में 02 और सरायकेला खरसांवा में 1 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 2 जुलाई को ही राज्य में 65 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए। बोकारो में 02, देवघर में 20, धनबाद में 01, जमशेदपुर में 06, खूंटी में 01, हजारीबाग 10 और रांची में 25 कोरोना संक्रमित ठीक हुए. झारखंड के इन जिलों में एक्टिव केस मिले हैं। बोकारो में 14, चतरा में 01, देवघर में 57, धनबाद में 06, गोड्डा में 05,जमशेदपुर में 70, गिरिडीह में 01, गुमला में 10, हजारीबाग में 14, लातेहार में 03,जामताड़ा में 01, रांची में 126, कोडरमा में 04, खूंटी में 02, पलामू में 02, रामगढ़ में 08, सराईकेला में 01 और पश्चिमी सिंहभूम में 02 कोरोना के एक्टिव केस झारखंड में हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse