टीम एबीएन, गिरिडीह। शहर में सरेआम गोलीबारी हुई है। यहां कई बसों के मालिक राजू खान के वाहन पर गोली चलायी गई है। घटना में राजू खान बाल-बाल बच गए हैं। यह घटना नगर थाना इलाके के भंडारीडीह के समीप की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह राजू खान अपनी इनोवा कार पर सवार होकर जा रहे थे, इस बीच भंडारीडीह के समीप बाइक पर सवार अपराधियों ने राजू के वाहन पर गोली चला दी। गोली चलाने के बाद बाइक सवार अपराधी भागने में कामयाब रहे। गोली चलाने के बाद भाग रहे अपराधियों का चेहरा एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गया है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी दलबल के साथ पहुंचे और पूरी पड़ताल की। सीसीटीवी फूटेज को भी खंगाला गया। दूसरी तरफ पूरे शहर में जगह जगह चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। वहीं पचम्बा व मुफस्सिल पुलिस भी अपराधियों की खोज में जुटी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse