रांची में 5 जून की आदिवासी महारैली होगी ऐतिहासिक : दीपक प्रकाश

 

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में आगामी 5 जून को रांची में होने वाली भव्य आदिवासी महारैली को लेकर योजना बनाई गई। बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि 5 जून को रांची में विशाल आदिवासी महारैली होना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सभी झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है कि इस महारैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्य रूप से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता आज से कार्यक्रम की सफलता हेतु अपने अपने गांव-पंचायत में बैठक कर अरवा चावल देकर सभी को आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा ने झारखंड को अलग राज्य दिया। केंद्र में आदिवासी समाज के लिए अलग से जनजाति मंत्रालय एवं जनजाति आयोग का गठन कर आदिवासी समाज को अधिकार देने का काम किया। आज अटल जी के द्वारा आदिवासियों के लिए किए गए कार्यो को आगे बढ़ाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज के हित के लिए कई ऐसे ऐतिहासिक कार्य किये है। धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित कर झारखंड के आदिवासी महापुरुषों को सम्मान देने का कार्य किया। साथ ही बिरसा मुंडा कारावास जहां वे अंतिम सांस लिए थे उसे संग्रहालय बनाकर उनके वीर गाथा को आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित किया है। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी ने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने जल, जंगल और जमीन एवं सीएनटी-एसपीटी के नाम पर आदिवासियों को बरगलाकर सत्ता हासिल किया। लेकिन आज हेमंत सरकार में सत्ता में बैठे हुए लोग एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता दोनों हाथों से झारखंड को लूटने का काम कर रहे है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse