टीम एबीएन, कोडरमा। बिजली चोरी को रोकने के लिए विभाग के द्वारा 25 जून को झुमरी तिलैया, कोडरमा और डोमचांच के अलग-अलग स्थानों पर छापामारी की गई, जिसमें बिजली चोरी को लेकर 34 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि इन लोगों पर दो लाख 28 हजार रुपये का जुमार्ना भी लगाया गया है। इस बारे में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झुमरीतिलैया के 63 स्थानों पर छापामारी हुई, जहां बिजली चोरी को लेकर 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सब ऊपर एक लाख 18 हजार रुपये का जुमार्ना भी लगाया गया है। जबकि कोडरमा के 41 स्थानों पर छापामारी हुई जहां बिजली चोरी को लेकर 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सब पर 54000 रुपये का जुमार्ना लगाया गया है। वहीं डोमचांच के 36 स्थानों पर छापामारी हुई बिजली चोरी को लेकर 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सब ऊपर 56 हजार रुपये का जुमार्ना लगाया गया है। जबकि सभी लोगों पर पहले से 3,59,153 रुपए पहले से बाकी था। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी को रोकने के लिए समय-समय पर छापामारी अभियान चलता रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान शीघ्र करने की जरूरत बताई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse