टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। एकल अभियान अंचल कोडरमा को संच डोमचांच समिति की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में संभाग ग्राम स्वरोजगार योजना प्रमुख उत्तर झारखंड के अरविंद कुमार, अंचल व्यास कोडरमा की उमा कुमारी, डोमचांच सह प्रमुख रजत कुमार, अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार, संच युवा प्रमुख जगदीश कुमार भारती के अलावा सूरज कुमार, पंकज कुमार, हनि रानी, सविता देवी मौजूद थे। इसमें संच समिति का विस्तार करने, विद्यालय ग्राम में संच समिति का प्रवास, ग्राम और स्वरोजगार मंच की समिति के लिए संपर्क करने, दुगार्वाहिनी और बजरंग दल के प्रशिक्षण पर चर्चा हुई। मौके पर संभाग ग्राम स्वरोजगार योजना प्रमुख उत्तर झारखंड के अरविंद कुमार ने बताया कि एकल अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठित, सांस्कृतिक और समर्थ गांव बनाना है। शिक्षा के क्षेत्र में संस्कारिक शिक्षा गांव में उपलब्ध कराई जा रही है। आचार्य बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं महिलाओं के लिए आरोग्य शिक्षा चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एकल अभियान एनिमिया को दूर भगाने के लिए फिर से घरों में लोहे की कड़ाही का उपयोग करने की अपील की जा रही है ताकि घरों में बनने वाली सब्जियां खाकर एनिमिया को भगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एकल अभियान के द्वारा गांव के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गांवों में 11 लोगों की एक कमेटी बनाई जा रही है। ताकि गांवों में ही इसका निपटारा हो सके। यहां असुविधा होने पर पंचायत, प्रखंड और जिला कमेटी सहयोग करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse