ईडी की छापेमारी में फिर भारी मात्रा में मिला कैश, गिनने के लिए मंगाई गई मशीन

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड और बिहार में सात जगहों पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी छापेमारी कर रही है। निलंबित आईएएस पूजा सिंघल और माइनिंग घोटाला से मामला जुड़ा है। रांची में कुल 6 जगहों पर जबकि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जगह पर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि रांची के अशोक नगर में ईडी की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है, जिसे गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है। ईडी की टीम राजधानी रांची में विशाल चौधरी नामक एक शख्स के यहां छापेमारी कर रही है। रांची के अशोक नगर रोड नंबर 6 में विशाल चौधरी का आलीशान घर है। जानकारी मिल रही है कि छापेमारी में घर से भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई है, जिससे गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गई है। विशाल चौधरी के बारे में बताया जा रहा है कि वह कई आईएएस अफसरों का बेहद करीबी है। वो ब्लैक पैसों को व्हाइट करने का काम किया करता था। ईडी की टीम फिलहाल विशाल चौधरी और उसके कई करीबियों के यहां एक साथ रेड कर रही है। पूरा मामला पूजा सिंघल प्रकरण से जुड़ा हुआ है। वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर स्थित एक त्रिवेणी चौधरी नाम के व्यक्ति के आवास पर भी छापेमारी चल रही है। बताया जाता है कि त्रिवेणी चौधरी का पुत्र झारखंड में एक कॉलेज संचालित करता है और आईएएस पूजा सिंघल और उनके सीए से काफी अच्छे संबंध रहे हैं। कई काम भी करवाए थे। सुबह से ही छापेमारी सभी जगह पर चल रही है। छापेमारी के बाद यह क्लियर हो पाएगा कि क्या कुछ साक्ष्य और सुराग टीम को हाथ लगी है। वहीं एक बार फिर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने आज की छापेमारी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि देखिए भैया हम देर से ट्वीट कर रहे हैं, आज जो छापा चल रहा है ईडी का वह झा जी और चौधरी जी पर चल रहा है, जो झारखंड के किसी राजा के यहां धन पहुंचाने के बिचौलिये थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse