टीम एबीएन, रांची। राज्य के विभिन्न विभागों में 1289 जेई की नियुक्ति होगी। इसके लिए 26 जून को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जेएसएससी ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में भी परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। राज्य में 1289 जेई की नियुक्ति के लिए यह परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ली जाएगी। डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के आवेदन के आलोक में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। 26 जून को होने वाली परीक्षा के लिए रांची, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार के पेयजल स्वच्छता विभाग, कृषि विभाग, नगर विकास विभाग, जल संसाधन विभाग समेत अन्य विभागों में यांत्रिक और विद्युत में डिप्लोमा स्तरीय 1289 जूनियर इंजीनियर के तौर पर नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी। सीबीटी मोड पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में दो पेपर के एग्जाम होंगे, जिसका समय दो 2 घंटे की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse