टीम एबीएन, रांची। रोम के टिल्डोंक की उर्सुलाइन धर्मसंघ की केंद्रीय महासभा आयोजित की गयी जिसमें झारखंड और छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधियों को भी चुना गया। टिल्डोंक की उर्सुलाइन धर्मसंघ की केंद्रीय महासभा, 7 मई से 21 मई तक रोम इटली में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। धर्मसंघ के सर्वोच्च साा की महासभा 2014 में पुणे में सम्पन्न हुई। यह महासभा हर छह साल में होती हैं, किंतु कोविड 19 महामारी के कारण 2020 में न होकर मई 2022 में आयोजित किया गया। धर्मसंघ की इस सर्वोच्च संस्था में विश्व में कार्यरत भारत, अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा बेल्ज्यिम से 45 चयनित सदस्यों सिस्टर्स ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। भारत के अन्तर्गत चार प्रोभिन्स अंबिकापुर, गुमला, रांची, तेजपुर, उपप्रोभिंस डी आर कोंगो, अफ्रीका, यू एसए तथा बेल्जियम के प्रोभिन्श्यिल सुपीरियर्स, सलाहकारिणियां तथा चयनित सदस्यों ने भाग लिया। इस 15 दिवसीय केंद्रीय महासभा में संपूर्ण धर्मसंघ की वर्तमान स्थिति, प्रेरितिक कार्यप्रणाली जीवन शैली पर मनन चिंतन, विचार-विमर्श कर भावी योजनाओं के हर पहलू से बेहतर से बेहतर करने पर विमर्श किया गया। धर्मसंघ की इस सर्वोच्च संस्था ने 16 मई 2022 को प्रशासनिक सदस्यों का भी चुनाव किया जो इस प्रकार है। सिस्टर विमला मिंज सुपीरियर जेनेरलसिस्टर निर्मला कुजूर प्रथम सलाहकारिणी सिस्टर एसपेरंस हमुली द्वितीय सलाह कारिणी सिस्टर मटिल्डा डुंगडुंग तृतीय सलाह कारिणी क्रमश: सिस्टर मटिल्डा डुंगडुंग, सिस्टर एसपेरन्स हमुली, सिस्टर निर्मला कुजूर, सिस्टर विमला मिंज,सिस्टर विमला मिंज। सुपीरियर जेनेरल तथा सि निर्मला कुजूर के लिए। धर्मसंघीय स्तर पर कार्यरत रहने का दूसरा मौका है, जबकि सिस्टर एसपेरंस हमुली, अफ्रीका तथा सिस्टर मटिंल्डा डुंगडुंग प्रथम कार्य अवधि पर हैं। यह टीम अभी से 6 वर्षों के लिए र्धमसंघ के सर्वाेच्च अधिकारिणी के रूप में पूरे र्धमसमाज के सफल सुव्यवस्थित सुसंचालन हेतु 2028 तक अपने पावन उारदायित्वों का निर्वाहन पूर्ण जिम्मेवारी से करेंगी। पूर्व समिति के दो सदस्यों सिस्टर जेन क्विनलन, यू एस एद्घ तथा सिस्टर बेर्नादेत मॉविता, अफ्रीका को भी सहृदय धन्यवाद दिया, जिन्होेनें धर्मसमाज के संचालन हेतु अपनी नि:स्वार्थ सेवा 2014 से आज तक दिया। सभी सदस्यों ने आभार प्रकट किया। ये हम सभी के लिए गौरव की बात है कि सुपीरियर जेनेरल सिस्टर विमला मिंज तथा सिस्टर मटिंल्डा डुंगडुंग, जिला सिमडेगा से तथा सिस्टर निर्मला कुजूर, छतीससगढ़ से आती है। डॉ मेरी ग्रेस ने सभी चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse