डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी पिकअप वैन, तीन की मौत

 

टीम एबीएन, सरायकेला-खरसावां। जिला में चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु पुलिया पर गुरुवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। चांडिल में सड़क दुर्घटना हुई है। इस सड़क हादसे में तीन की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्त्परता दिखाते हुए घायलों को एमजीएम अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जाता है कि सभी उरमाल के रहनेवाले हैं और शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी क्रम में चिलगू पुलिया के समीप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों में चौका थाना क्षेत्र के उरमाल के सोनू सिंह, लव सिंह मुंडा, ईचागढ़ के दारूदा का शैलेंद्र मछुआ, शिबू मछुआ बुद्धेश्वर मुंडा, ईचागढ़ के शंकरडीह का अजय कुमार महतो शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse