टीम एबीएन, रांची। राजधानी के तुपुदाना इलाके में अपराधियों ने जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के घर पर बम से हमला किया है। तुपुदाना थाना क्षेत्र के रहने वाले तैयब अंसारी झारखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 1 बजे अज्ञात अपराधियों ने तैयब के घर पर दो बम फेंके। बम के धमाके की जोरदार आवाज हुई जिससे उसका पूरा परिवार डर गया। जब तैयब अंसारी ने घर के निकल कर देखना चाहा कि धमाके की आवाज किस चीज की है। तभी अपराधियों ने एक दूसरा बम भी फेंक दिया, लेकिन तैयब अंसारी की गनीमत थी कि बम नहीं फटा। बम के धमाके की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तब एक स्कॉर्पियो और बाइक में सवार होकर आए अपराधी मौके से भाग गए। गांव वालों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया। तैयब अंसारी ने मामले की जानकारी तुपुदाना पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश कर रही है। तैय्यब अंसारी के घर से एक जिंदा बम भी बरामद किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse