आइएएस मनी लांड्रिंग मामला : बयान से मुकरा सीए सुमन, कहा- पैसे मेरे नहीं हैं...

 

टीम एबीएन, रांची। ईडी आॅफिस में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार से पूछताछ लगातार जारी है। जानकारी यह भी मिल रही है कि सुमन ने ईडी के सामने कहा है कि जो करोड़ों रुपये उसके घर से मिले हैं वो उसके नहीं है। जानकारी के अनुसार जब मंगलवार को पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक और सुमन तीनों को एक साथ बिठा कर पूछताछ की तो तीनों ही ईडी के सवालों से असहज हो गए। इसी दौरान सुमन ने यह भी जानकारी दी है कि पैसे उसके नहीं है। पहले सीए सुमन कुमार कह रहा था कि सारे पैसे उसी के हैं। पूरे प्रकरण में ईडी की जांच तेज गति से चल रही है। पूछताछ के दौरान ही सुमन और पूजा सिंघल के घर, अस्पताल और दफ्तर से जब्त कागजातों को भी दफ्तर लाया गया है। दो बड़े बड़े बक्से में भरे दस्तावेज कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी दफ्तर लाए गए। पूछताछ के दौरान ईडी ने शेल कंपनियों से जुड़े दस्तावेज भी मंगाए। पूजा सिंघल, अभिषेक झा और सुमन तीनों से ईडी ने शेल कंपनियों को लेकर भी पूछताछ की। शेल कंपनी से संबंधित जानकारी के लिए ईडी ने ईवैल्यूएटर को भी बुलाया। उनसे सुमन और उसके भाई से जुड़ी कंपनियों की जानकारी ली जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse