तड़पते रहे बाराती और सोते रहे बड़ा बाबू; क्योंकि उनके उठने का टाइम 8 बजे है...

 

टीम एबीएन, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में एक बार फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। दरअसल, गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले गड़कुरा गांव के पास बारातियों से खचाखच भरी हुई हुए सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। गाड़ी के पलटते ही वाहन का चारों पहिया ऊपर हो गया। इस दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि पड़रिया गांव से पपिलो गांव बारात जा रहा था, इसी दौरान करीब रात 2 बजे वाहन पलट गया। तभी पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई लेकिन पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंची। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि बड़ा बाबू अभी सो रहे हैं, उनके उठने का टाइम 8 बजे सुबह है। इस प्रकार घटना के बाद वाहन के नीचे दबे हुए कई लोग वहां पर तड़पते रहे, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। फिर बाद में ग्रामीणों के सहयोग से लोगों को दबे हुए गाड़ी के नीचे से निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पलटे हुए गाड़ी को उठाने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया गया कि गाड़ी का ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसकी वजह से यह घटना घटी है। हालांकि जब घटना की जानकारी तीसरी थाना पुलिस प्रशासन को दी गई तो पुलिस प्रशासन नहीं पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध भी जताया। वहीं पुलिस प्रशासन के इस सुस्त रवैया के खिलाफ ग्रामीण आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि ग्रामीण खुद अपने सहयोग से जेसीबी लाए और गाड़ी को उठाकर रिपेयर करने के लिए गैराज भेजा। वहीं घायलों को इलाज करने के लिए खोरी यमहुआ स्थित अस्पताल में भेज दिया गया और जिनकी हालत गंभीर थी उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse