एबीएन सेंट्रल डेस्क। साइक्लोन "असानी" के कारण मौसम में उलट-पलट जारी है। आंध्रा, ओडिशा , बंगाल में तो पहले से ही भारी बारिश का अलर्ट है तो वहीं तेलंगाना, बिहार और झारखंड में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है और इस वजह से बिहार के 18 जिलों में Yellow Alert जारी किए गए हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि साइक्लोन "असानी" का बहुत ज्यादा असर बिहार में नहीं पड़ेगा लेकिन फिर भी कुछ जगहों परआंधी-तूफान आ सकता है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक चक्रवात "असानी" इस वक्त पुरी के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 590 किमी पर और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी की दूरी पर स्थिति है और ये उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। 8 राज्यों में भारी बारिश की आशंका : इसकी वजह से आज अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है। तो वहीं तेलंगाना में भी अगले दो दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक नागा रत्ना का कहना है कि तेलंगाना में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। तो वहीं IMD भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान साइक्लोन और कमजोर हो जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse