मनी लॉन्ड्रिंग मामला : 10 मई को ईडी के सामने पेश होंगी आईएएस पूजा सिंघल

 

टीम एबीएन, रांची। ईडी के छापे के बाद सुर्खियों में आईं झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने इस मामले में खान सचिव पूजा सिंघल को नोटिस जारी किया है। आईएएस पूजा सिंघल को मंगलवार दस मई को ईडी के सामने पेश होना है, जहां उनसे सवाल-जवाब किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को ईडी की विशेष टीम पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार को सेफ हाउस से लेकर ईडी आॅफिस पहुंची। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, सीए सुमन कुमार के ईडी आॅफिस पहुंचने के बाद ईडी के निर्देश पर पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा भी वहां पहुंच गए हैं। अभिषेक झा सफेद रंग की सफारी गाड़ी से ठीक 11 बजे ईडी आॅफिस पहुंचे। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। सीए सुमन कुमार के परिजन भी ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। ईडी के अधिकारी उनसे भी पूछताछ कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को झारखंड की खान एवं उद्योग विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उनके करीबियों के 25 ठिकानों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी की थी। छापेमारी की प्रक्रिया पूरे 14 घंटे 35 मिनट तक चली। छापेमारी के दौरान पूजा सिंघल और उनके करीबियों द्वारा तकरीबन 150 करोड़ के निवेश संबधी दस्तावेज एजेंसी को मिले हैं। वहीं उनके सीए सुमन कुमार के आवास से 19 करोड़ करोड़ 31 लाख रुपये बरामद किए हैं। हालांकि ईडी के अधिकारियों ने मामले में अबतक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं ईडी ने सीए सुमन कुमार और उसके भाई पवन को हिरासत में ले लिया है। ईडी के अधिकारी कागजातों की पड़ताल कर रहे हैं। इसके लिए भारत सरकार के वित्त विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया था। तभी से जांच एजेंसी मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। खास बात यह रही कि पहली बार ईडी के छापे के दौरान स्थानीय पुलिस की जगह सीआरपीएफ की मदद ली गई थी। वहीं यहां मिले नोट गिनने के लिए मशीन भी मंगाई गई थी। >> शुक्रवार को खान सचिव के सीए सुमन कुमार और उनके करीबियों के ठिकाने पर छापे >> शनिवार को आईएएस पूजा सिंघल के अस्पताल पल्स और आवास पर अधिकारियों कागजात खंगाले >> रविवार को खान सचिव पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार को आमने-सामने बिठाकर देर रात तक पूछताछ >> रविवार को खान सचिव पूचा सिंघल के छापे के बाद मुख्यमंत्री को फंसाने की कोशिश का आरोप लगा जेएमएम का भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन >> रविवार को ही भाजपा कार्यकतार्ओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार के आरोपी आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को बचाने का आरोप लगा झारखंड सरकार की शवयात्रा निकाली >> सोमवार को भी सीए सुमन कुमार और आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से ईडी की पूछताछ। सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर टीम सीए सुमन कुमार को सेफ हाउस से लेकर ईडी आॅफिस पहुंची। बाद में पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा भी 11बजे ईडी आॅफिस पहुंचे। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। >> सोमवार को ही ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएएस पूजा सिंघल को मंगलवार को ईडी आॅफिस बुलाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse