महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत : कामाख्या

 

टीम एबीएन, कोडरमा। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर झुमरीतिलैया स्थित महाराणा प्रताप चौक की प्रतिमा स्थल पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, महासचिव राम लखन सिंह, संरक्षक रामचंद्र सिंह तथा नारायण सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर की। मौके पर उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह और महासचिव रामलखन सिंह ने अपने संबोधन में कहा की महाराणा प्रताप इतने बड़े योद्धा थे, जिसने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी । जीवन में आई अनेक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने आदर्श व सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया। उनकी बहादुरी की वजह से ही उन्हें महाराणा के नाम से सुशोभित किया गया। हम सबको उनके आदर्शों, सिद्धांत और दृढ़ निश्चय के मार्ग को आत्मसात करनी चाहिए। अपने संबोधन में रामचंद्र सिंह, विजय सिंह, राजेंद्र सिंह और रमेश सिंह ने कहा कि सभी वर्गों के बीच महाराणा काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने राज्य की रक्षा के लिए मुगलों के सामने कभी घुटने नहीं टेके। अकबर ने भी उनकी बहादुरी का लोहा माना। मौके पर वीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, दिनेश सिंह और सत्य नारायण सिंह ने कहा कि युवा वर्ग को महाराणा के आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है। समारोह में नारायण सिंह, विजय सिंह, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश राम, समाजसेवी अशोक आर्य, वासुदेव शर्मा, रमेश हर्षधर, आत्मानंद पांडेय, अवतार सिंह, सिटी जसपाल सिंह, नीरज कर्ण, रामबालक चौधरी, किशोर पंडित, प्रोफेसर अजय प्रताप, दिनेश सिंह ने भी अपने विचार रखे। माल्यार्पण करने वालों में मंटू सिंह, दामोदर सिंह, शंकर सिंह, विजय सिंह, कैलाश सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, गणेश सिंह, गुड्डू सिंह, रामदेव सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेश सिंह, छोटू सिंह, प्रदीप सिंह, जीतू यादव, संजय यादव, हरि पंडित, मीकू राणा, विनय शांडिल्य, विवेक पांडे, श्री राम पांडेय, नवीन सिंह, कुंदन सिंह, बबलू सिंह, सुमन कुमार, संजय सिंह, गणेश सिंह, रामविलास सिंह, छोटू विश्वकर्मा, राजीव सिंह, उमेश सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse