शाहीनबाग में बुल्डोजर का विरोध करने वाली महिलाएं हिरासत में

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली के शाहीनबाग में नगर निगम का अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलने से पहले वहां हंगामा शुरू हो गया है। कुछ स्थानीय नेता और लोग वहां पहुंचे MCD के बुलडोजर के आगे बैठ गए हैं जोकि अपने आपको कांग्रेस के कार्यकर्ता बता रहे हैं। वहां पर MCD और बीजेपी के खिलाफ उनकी नारेबाजी शुरू हो गई है। बुलडौजर के सामने बैठे लोगों का कहना है कि गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और हम ऐसा नहीं होने देंगे। शाहीन बाग की ताजा स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल वहां तैनात किया गया है। पुलिस की मदद के लिए CRPF के 100 जवान वहां भेजे गए हैं।शाहीन बाग के वर्तमान हालत को देखते हुए CRPF की एक अतिरिक्त कंपनी दिल्ली पुलिस के साथ लॉ एंड ऑर्डर के लिए लगाई गई है। इसमें करीब 100 जवान CRPF के शामिल हैं। • शाहीन बाग में हंगामे के बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ यह याचिका दायर की गई है। • वहीं, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान भी शाहीन बाग पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि अतिक्रमण कहां है और कहां बुलडोजर चलाया जा रहा है। • बुलडोजर का विरोध कर रहे लोगों को हटा दिया गया है। विरोध कर रही महिलाओं को हिरासत में लिया गया। • प्रदर्शनकारियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। जिनका कहना है कि MCD को पहले उनपर बुलडोजर चलाना होगा। • बुलडोजर के सामने बैठ लोग खुद को कांग्रेस पार्टी से जुड़ा बता रहे हैं। वहां बीजेपी, MCD के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो चुकी है। • शाहीन बाग में बुलडोजर के पहुंचने के साथ ही ड्रामा शुरू हो चुका है। वहां कुछ लोग बुलडोजर के सामने बैठ गए हैं। • इसमें स्थानीय नेता भी शामिल हैं। वह बोले कि गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। • MCD के कर्मचारी शाहीन बाग पहुंच चुके हैं। भीड़ में उनकी पहचान हो सके इसके लिए सबके हाथों में लाल रंग का रिबन बांधा गया है। • दिल्ली पुलिस आज शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए फोर्स उपलब्ध करा रही है। बुलडोजर भी शाहीन बाग थाने पहुंच चुका है। दिल्ली के शाहीनबाग में नगर निगम का अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाने के संबंध में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षाबलों की मांग की थी जिसे स्वीकार कर लिया गया है। पहले भी पुलिस सुरक्षा नहीं मिलने की वजह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर 8 मई तक रोक लगा दी गई थी। सरिता बिहार, ओखला मंडी समेत कई इलाकों में बुल्डोजर गरज सकता है। बता दें कि दिल्ली में 30 अप्रैल के बाद लगातार अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोजर चल रहा है। दिल्ली पुलिस का कहना है आज एमसीडी को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स नहीं दी जा सकती। दिल्ली पुलिस का कहना था कि साउथ ईस्ट जिला, जिसमें शाहीन बाग आता है वहां कई और संवेदनशील प्रोग्राम हैं और वहां फोर्स लगाई गई है, इसके चलते अतिक्रमण हटाने के लिए फोर्स नहीं मिल सकती। लेकिन अब ऐसा नहीं है, दिल्ली पुलिस ने फोर्स देने की बात कही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse