टीम एबीएन, रांची। कोरोना की संभावित चौथी लहर के बीच झारखंड में हर दिन नए कोविड पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो रही है। रविवार, 8 मई को झारखंड में महज 3060 सैंपल की जांच हुई। जिसमें दो नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। हालांकि इस दौरान 7 कोरोना संक्रमित मरीज रिकवर भी हुए हैं। जिसके बाद झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 37 हो गई है। रविवार, 8 मई देवघर और धनबाद में 1-1 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, जामताड़ा में 5 और रांची में 2 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब राज्य में 37 एक्टिव केस हैं, जिसमें रांची में 19, चतरा में 11, देवघर में 4 और धनबाद में 3 मामले हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse