जब्त रुपये सीएम के हैं, यह कबूल कराने के लिए सीए सुमन सिंह पर दबाव डाल रही एजेंसी : सुप्रियो

 

टीम एबीएन, रांची। राज्य की वरिष्ठ आईएएस पूजा सिंघल के घर और उनसे जुड़ी विभिन्न जगहों पर ईडी के छापे को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी को लेकर रांची के प्रदेश कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान जेएमएम के महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपानीत केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि ईडी की छापेमारी के बाद आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह ने आरोप लगाया है कि ईडी उनके ऊपर दबाव बना रही है कि वह कबूल करें कि यह सारे पैसे हेमंत सोरेन और पूजा सिंघल के हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी पिछले दिनों यह कबूल किया है कि ईडी उनकी एजेंसी है। भाजपा खुद स्वीकार कर रही है कि ईडी उनकी एजेंसी है तो उस पर सवाल उठना लाजमी है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने ईडी की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा उससे कुछ भी करवा सकती है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एजेंसी का दुरूपयोग कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं को फंसाने का प्रयास कर रही है। झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पूजा सिंघल के गिरफ्तार सीए ने जिस प्रकार पिछले दिनों यह बयान दिया है कि उनपर ईडी दबाव बना रही है उससे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं में डर है कि ईडी सुमन सिंह को अपने हिरासत में लेकर और उसके ऊपर दबाव बनाकर कुछ भी कबूल करा सकती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse