अचानक यूक्रेन पहुंची अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन रविवार को अचानक पश्चिमी यूक्रेन पहुंची और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की। इसके साथ ही जिल रूस के हमले के बाद यूक्रेन जाने वाली अमेरिकी हस्तियों में शुमार हो गईं। जिल ने ओलेना से कहा, मैं मदर्स डे पर यहां आना चाहती थी। मुझे लगा कि यूक्रेन के लोगों को यह दिखाना चाहिये कि अमेरिका के लोग यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं। दोनों की मुलाकात यूक्रेन सीमा से लगे स्लोवाकिया के गांव में स्थित एक स्कूल में हुई। दोनों ने एक छोटी सी कक्षा में बैठकर एक दूसरे से बात की। ओलेना ने इस साहसिक कदम के लिये जिल का आभार व्यक्त किया और कहा, हम समझ सकते हैं कि युद्ध के दौरान अमेरिका की प्रथम महिला के यहां आने का क्या महत्व है। वह ऐसे समय में यहां आई हैं, जब रोजाना सैन्य हमले हो रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse