टीम एबीएन, रांची। आज दिनाक 08 मई 2022 दिन रविवार को संत माइकल्स स्कूल, कोलंबी जाजपुर रांची में मदर्स डे के उपलक्ष में कक्षा पहली से 10वीं तक के विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मां को सम्मान देना था। मौके पर कक्षा प्रथम से लेकर पांचवी तक के बच्चों ने जहां अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये वहीं कक्षा छठी से दसवी तक के विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग, कविता लेखन, पोस्टर और हैण्ड प्रिंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों तथा उनकी माताओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त कि बच्चों ने अपनी मां के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने के लिए सुन्दर सुन्दर कार्ड बनाकर उन्हें भावुक कर दिया। मौके पर उपस्थित माताओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजित कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि माता हमारी जन्मदात्री ही नहीं बल्कि भविष्य निर्माता भी है। अतः हमें आजीवन उनका सम्मान करना चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse