5जी कनेक्टेड एम्बुलेंस के लिए भारती एयरटेल (एयरटेल) ने अपोलो हॉस्पिटल्स और सिस्को से मिलाया हाथ

 

टीम एबीएन, रांची। भारत की प्रमुख कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर, भारती एयरटेल (एयरटेल) ने 5जी कनेक्टेड एम्बुलेंस तैयार करने के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स और सिस्को के साथ साझेदारी की है। यह साझेदारी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने के तरीके को बदल कर आपातकालीन स्थितियों में लोगों की जान बचाने में सहायक सिद्ध होगी। दूरसंचार विभाग द्वारा एयरटेल को आवंटित 5जी ट्रायल स्पेक्ट्रम के माध्यम से बेंगलुरु में यह प्रदर्शन किया गया। कस्टम तरीके से डिज़ाइन की गई अत्याधुनिक 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस नवीनतम चिकित्सा उपकरण, रोगी निगरानी अनुप्रयोगों और टेलीमेट्री उपकरणों से लैस है, जो वास्तविक समय में रोगी के स्वास्थ्य डेटा को अस्पताल तक पहुंचाते हैं। इसके अलावा, यह ऑनबोर्ड कैमरा, कैमरा-आधारित हेडगियर और पैरामेडिक स्टाफ के लिए बॉडीकैम से भी लैस है, यह सभी अल्ट्रा-फास्ट और लो लेटेंसी एयरटेल 5 जी नेटवर्क से जुड़े रहते हैं। आने वाले समय मे इसमें एआर/वीआर जैसी तकनीकों का भी समावेश किया जाएगा। श्री अजय चितकारा, डायरेक्टर और सीईओ, एयरटेल बिजनेस, भारती एयरटेल ने कहा: 5G एक परिवर्तनकारी तकनीक है और यह एयरटेल द्वारा एक और प्रदर्शन है कि कैसे तकनीकी सहयोग मानवता की भलाई के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की क्षमता प्रदर्शित कर सकता है। हेल्थकेयर भी इन क्षेत्रों से एक है, जिसमें 5जी के लिए सबसे आशाजनक उपयोग किए जा सकते हैं। हमें प्रसन्नता है कि हमने भारतीय बाजार में इस तरह के कुछ नवीन उपयोग के मामलों को प्रदर्शित करने के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स और सिस्को के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत किया है। अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की ज्वाइंट मैनिजिंग डायरेक्टर डॉ संगीता रेड्डी ने कहा, अपोलो हॉस्पिटल्स कनेक्टेड एम्बुलेंस के प्रोत्साहक रहे हैं और इनका उपयोग मृत्यु दर को कम करने और मरीजों की जान बचाने के गोल्डन ऑवर का उपयोग करने के लिए करते हैं। गोल्डन ऑवर का महत्व जगजाहिर है। यह आपात स्थिति में गंभीर रूप से बीमार या आघात के रोगियों के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर हो सकता है। गोल्डन ऑवर पर एम्बुलेंस में सुविधाओं और अस्पताल की दूरी का प्रभाव पड़ता है। अध्ययनों से यह तथ्य सामने आए हैं कि अस्पताल की यात्रा की दूरी बढ़ बढ़ने से मृत्यु दर का जोखिम में वृद्धि हो जाती है। अस्पताल की दूरी में 10 किमी की वृद्धि के साथ मृत्यु दर में लगभग 1% की वृद्धि हो जाती है। अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि अस्पताल पहुंचने के पूर्व समय प्रबंधन प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। इन्हीं नतीजों ने 5जी कनेक्टेड एम्बुलेंस प्रोजेक्ट व 5जी के बाधा-रहित, अंतराल-मुक्त कनेक्टिविटी का उपयोग करने के लिए हमें एयरटेल के साथ सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse