टीम एबीएन, कोडरमा। विशुनपुर रोड में संचालित मेरिडियन किड्स फ्लोरेट में शनिवार को सीसीए कार्यक्रम के तहत रेड डे मनाया गया। इस अवसर पर जूनियर कक्षाओं के बच्चे लाल रंग के कपड़े पहनकर, लाल रंग के चार्ट पेपर पर लाल रंग के फूलों का चित्र बनाकर स्कूल पहुंचे। इनके साथ इनकी वर्ग शिक्षिका भी लाल रंग की ड्रेस में विद्यालय पहुंची। रेड डे के अवसर पर बच्चों के द्वारा कक्षाओं को लाल रंग के वस्तुओं से सजाया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कई प्रस्तुतियां दी गई, जिसे लोगों ने काफी सराहा। इसमें आरूषी कुमारी, युग, सान्वी कुमारी, आयुष कुमार, हर्ष कुमार, समीक्षा कुमारी, पीयूष कुमार, आरोही कुमारी, आर्यन मंडल ने रेड डे गीत गाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के शैद्विाक प्रभारी किशोर मिश्रा ने लाल रंग के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों से कई सवाल पूछे। सीसीए प्रभारी माधुरी झा, शिक्षिका सविता देवी, अनीता सिंह, आभा सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरी ओर महतो अहरा गुमो में संचालित मेरिडियन एकेडमी में आयुष्मान भारत योजना पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों और बच्चों ने अपने विचार रखें। स्कूल के निदेशक डॉ एसएन कुमार ने आयुष्मान भारत योजना के लाभ की जानकारी बच्चों को दी। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए एक वरदान है। इस प्रतियोगिता में वंशिका वर्मा को प्रथम स्थान मिला।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse