पंचायत चुनाव : जानें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कब डाले जायेंगे अंतिम चरण के वोट

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पंचायत चुनाव के लिए चौथे और आखिरी चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने शुक्रवार को निर्वाचन की सूचना प्रकाशित कर दी। आखिरी चरण के लिए छह मई तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे। सात और नौ मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 और 11 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 12 मई को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जायेगा। 27 मई को आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे तथा 31 मई को वोटों की गिनती होगी। आखिरी चरण में राज्य के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित प्रखंडों में चुनाव प्रक्रिया होगी। पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में 23 जिलों के 72 प्रखंडों में चुनाव होगा। सरायकेला-खरसांवा जिले को छोड़कर सभी जिलों के एक या इससे अधिक प्रखंडों में नामांकन होंगे। किस जिले में कौन-कौन प्रखंड शामिल हैं : 1. गढ़वा- कांडी, बरडीहा, मंझिआंव, डंडई, मेराल, गढ़वा और डंडा 2. मेदिनीनगर- पांडु, विश्रामपुर, चैनपुर, रामगढ़ और मेदिनीनगर 3. लातेहार- गारू और महुआड़ांड़ 4. चतरा- पत्थलगड़ा, सिमरिया और टंडवा 5. हजारीबाग- कटकमसांडी, कटकमदाग, हजारीबाग, केरेडारी और बड़कागांव 6. कोडरमा- कोडरमा, चंदवारा और जयनगर 7. गिरिडीह- बगोदर, डुमरी और पीरटांड़ 8. देवघर- मारगोमुंडा, सारठ और पालोजोरी 9. गोड्डा- मेहरमा, ठाकुरगंगटी और बोआरीजोर 10.साहिबगंज- साहिबगंज, बरहेट और राजमहल 11. पाकुड़- लिट्टीपाड़ा, आमड़ापाड़ा और पाकुड़िया 12. दुमका- सरैयाहाट, जामा और जरमुंडी 13. जामताड़ा- जामताड़ा, नाला और कुंडहित 14. धनबाद-निरसा और गोविन्दपुर 15. बोकारो- चास और चंदनकियारी 16. रामगढ़- मांडू 17. लोहरदगा- कैरो, लोहरदगा और भंडरा 18. गुमला- पालकोट, बसिया और कामडारा 19. खूंटी- खूंटी, मुरहू और अड़की 20. रांची- खलारी, बुढ़मू, चान्हो, मांडर और रातू 21. सिमडेगा- बांसजोर और बानो 22. पश्चिमी सिंहभूम- हाटगम्हरिया, जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी और मंझगांव 23. पूर्वी सिंहभूम- गोलमुरी सह जुगसलाई में पंचायत चुनाव कराया जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse