बिजली संकट झारखंड ही नहीं पूरे देश की समस्या : रामेश्वर उरांव

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव ने पूरे प्रदेश में बिजली के संकट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह सिर्फ झारखंड की समस्या नहीं है बल्कि यह राष्ट्रव्यापी समस्या है और इस समस्या से सभी को मिलकर निपटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसमें ना तो केंद्र सरकार का दोष है और न ही राज्य सरकार का। बिजली का उत्पादन कम हो रहा है और इस वजह से यह समस्या आ रही है। मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोयला का उत्पादन देश भर में कम हो रहा है और इस वजह से बिजली के उत्पादन में भी परेशानियां आ रही हैं। गर्मी की वजह से जलाशय और डैम सूख रहे हैं और इस वजह से भी बिजली संकट दिख रही है। बिजली सप्लाई कम हो रही है, इसे लेकर विभिन्न कंपनियों से राज्य सरकार बात भी कर रही है। पिछले दिनों डीवीसी के चेयरमैन से भी इस मसले को लेकर बातचीत हुई थी। डीवीसी से आग्रह किया गया था कि झारखंड को डेढ़ सौ मेगावाट बिजली दिया जाए। लेकिन डीवीसी ने कहा है कि फिलहाल, वह 50 मेगावाट बिजली ही राज्य को दे सकेंगे क्योंकि बिजली उत्पादन नहीं हो रहा है। कोयले की कमी के कारण यह समस्या आई है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय संकट है, सिर्फ झारखंड की समस्या नहीं है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse