टीम एबीएन, रांची। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए शुक्रवार राहत की सौगात लाया। इस दिन मौसम ने अचानक करवट ली और बादल छा गए। थोड़ी देर बाद देखते ही देखते काले बादल बरसने लगे। तेज बारिश संग ओलावृष्टि भी हुई। अचानक हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बच्चे ओले इकट्ठे करते नजर आए। इधर बारिश से लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बीच बारिश के दौरान तेज हवा चलने से कई घरों के छप्पर उड़ गए। ऐसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse