भू-धंसान : खलारी अंचल के प्रभावित क्षेत्र को लेकर बैठक

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 अप्रैल 2022 को उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में खलारी अंचल अंतर्गत भू-धसान से प्रभावित जेहलीटांड़ स्थित बस्ती को लेकर बैठक की गई। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, अपर समाहर्त्ता रांची, पुलिस निरीक्षक विशेष शाखा, जीएम (एम) प्रोजेक्ट आॅफिसर केडीएच, जीएम (एनके) एरिया एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीसीएल माइंस से सटे इलाकों में भू-धंसान एवं जहरीली गैस रिसाव की उपायुक्त ने विस्तार से जानकारी ली। सीएसएल प्रबंधन द्वारा मुआवजा भुगतान एवं लोगों को प्रभावित क्षेत्र से हटाने के लिए उठाए गए कदम की भी विस्तार से जानकारी उपायुक्त ने ली। बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने अपर समाहर्त्ता रांची को महाप्रबंधक (एनके) एरिया से प्रभावित क्षेत्र से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मंगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक घर से संबंधित रिपोर्ट अगली बैठक में उपलब्ध कराने को कहा। प्रभावित क्षेत्र में सीसीएल प्रबंधन द्वारा वैकल्पिक मार्ग से कार्य करने हेतु समन्वय स्थापित करने को लेकर उपायुक्त ने अगली बैठक में वन विभाग से जुड़े संबंधित पदाधिकारी को भी उपस्थित रहने हेतु पत्राचार करने का निर्देश दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse