टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को प्रात: 8 बजे से राम लखन सिंह यादव कॉलेज रांची परिसर में यहां के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के योग प्रोटोकॉल का अभ्यास सत्र का आयोजन राज्य योग केंद्र, रांची, आयुष निदेशालय, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार ने किया। राज्य योग केन्द्र की योग प्रशिक्षका डॉ अर्चना कुमारी ने योगाभ्यास कराया। जिसमें आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि शामिल था। अतिथि के रूप में राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अभ्यास सत्र में लगभग 250 छात्र छात्राएं मौजूद थे, जिन्होंने योगाभ्यास किया। साथ ही शिक्षकगण ने भी सभी के साथ योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में योगा वोलेंटियर के रूप में देवेंद्र, धर्मेंद्र, अजय, दीपक, ममता, कराली, इंदु, शीतल, आशीष कुमार रंजन आदि सम्मिलित थे। यहां के छात्र छात्राएं तथा शिक्षकगण इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित दिखे। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि आगे भी इस तरह के आयोजन नियमित समय पर कराए जाएंगे एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम कराया जाएगा। उन्होंने राज्य योग केन्द्र की योग प्रशिक्षका डॉ अर्चना कुमारी और उनकी टीम को कॉलेज में आकर अभ्यास सत्र कराने के लिए धन्यवाद दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse