भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू रानी के निधन पर पार्टी नेताओं में शोक

 

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रांची निवासी मंजू रानी के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक प्रकट किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने आज मंजू रानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने निधन की सूचना पर दु:ख जताते हुए घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मंजू रानी के निधन की सूचना से मन व्यथित है। उनके स्थान को कभी भरा नहीं जा सकता है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शोक प्रकट करते हुए कहा कि निधन की खबर से व्यथित हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों का यह पीड़ा सहने की शक्ति दे। शोक प्रकट करने वालों में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, सूर्यमणि सिंह, अनंत ओझा, जेपी पटेल, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, मिस्त्री सोरेन, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा व अन्य शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse