टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में आज 12वीं वर्ग के छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर एक विशेष हवन का आयोजन किया गया और उत्प्रेषित छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई। आशीर्वाद समारोह में बच्चों को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के प्राचार्य झारखंड डीएवी जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि ईमानदारी और इंसानियत डीएवी की पहचान है। आप इसे सदा बनाए रखें। उन्होंने छात्रों से कहा कि यह दोनों वैसे सद्गुण हैं, जिनसे व्यक्ति काफी ऊंचाइयों तक जा सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में इससे सफलता मिलेगी। श्री सिन्हा ने कहा कि मिलना और बिछड़ना जीवन की प्रक्रिया है और यह बिछड़न भी काफी सुखद है क्योंकि बच्चे जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हम से अलग हो रहे हैं। मौके पर अरुण कुमार मंडल, सुनील कुमार झा, संजय कुमार सिंह, एसपी सत्पथी, विजय कुमार पाठक, पशुपति नाथ झा, विजय कुमार, आलोक पाठक, डॉक्टर आर बी शर्मा, नीलिमा दास, आलोक इंद्र गुरु समेत 12वीं वर्ग के सभी वर्ग वर्ग शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। बाद में उन्हें एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया गया तथा विद्यालय से स्मृति चिह्न दिये गये। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव कडरू, रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्रगुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse