टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के सभागार मे कक्षा दशम एवं द्वादश के छात्रों के लिए साइबर क्राइम से संबंधित एक जागरूकता अभियान तथा कॉस्ट एकाउंटिंग के क्षेत्र में मौजूद करियर बनाने के लिए एक कैरियर काऊंसलिंग का आयोजन किया गया जिसमे कॉस्ट एकाउंटिंग के विषय पर मुख्य वक़्ता के तौर पर राज कमल प्रसाद सिंह, कॉस्ट अकाउंटेंट, चेयरमैन, हजारीबाग चैप्टर, इंस्टीट्यूट आॅफ कॉस्ट एकाउंटेंट आॅफ इंडिया, राधे श्याम सिन्हा, वाईस चेयरमैन, हजारीबाग चैप्टर, इंस्टिट्यूट आॅफ कॉस्ट एकाउंटेंट आॅफ इंडिया, अरुण कुमार प्रसाद, जॉइंट सेक्रेटरी, हजारीबाग चैप्टर, इंस्टिट्यूट आॅफ कॉस्ट एकाउंटेंट आॅफ इंडिया तथा साइबर क्राइम के विषय पर मुख्य वक़्ता के तौर पर सिद्धांत सौरव, हार्वर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त प्रमाणित पेशेवर हैकर, प्रमाणित फोरेंसिक अन्वेषक शामिल हुए। छात्रों को सम्बोधित करते हुए सिद्धांत सौरव ने साइबर क्राइम के तहत होने वाली गलत गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रत्यक्ष तौर पर छात्रों को हैकिंग कर के दिखाया। उन्होंने कहा की अगर छात्र चाहें तो इस क्षेत्र में भी छात्र अपना भविष्य बना सकते है और वो भी लीगल तरीके से। उन्होंने सर्टिफाइड प्रोफेशनल हैकर के लिए मौजूद कोर्स एवं पाठ्यक्रम की भी जानकारी छात्रों को प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने छात्रों को बहुत सी ऐसी बातो को जानकारी प्रदान की जिससे छात्र अभी तक अंजान थे। वहीं कॉस्ट एकाउंटिंग के विषय पर छात्रों को जानकारी देते हुए मुख्य वक़्ता ने इसके लिए मौजूद कॉलेज, कोर्स, पाठ्यक्रम तथा करियर संभावना की जानकारी छात्रों को प्रदान की। उन्होनें कहा कि उत्साह, विश्वास एवं सच्ची लगन के साथ किया गया कार्य आपको निश्चित रूप से सफलता दिलाती है। मौके पर कुंदन यादव, अंकिता कुमारी, कशिश परवीन, आदित्य मोदी, सौमिल, प्रत्युष, सुभम, प्राची पांडेय, शिविका कुमारी एवं अन्य छात्रों ने मुख्य वक़्ता से सवाल किये जिसके जवाब उन्हें दिए गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक स्वागता चक्रबोर्ती ने किया। मौके पर संयोजक जीतेंद्र कुमार चौधरी, स्टूडेंटस सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, शिक्षक पंकज उपाध्याय, संजय सिन्हा, स्वरुप रॉय आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse