टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर बच्चों में जहां एक ओर पौधे लगाकर वन संरक्षण और पृथ्वी सुरक्षा का संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पेंटिंग्स बनाकर पृथ्वी की रक्षा करने और पेड़-पौधों को बचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। मौके पर सेक्रेड हार्ट स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार ने बच्चों द्वारा किए गए कार्यों को सराहा और कहा कि पृथ्वी और वन संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता देश के लिए शुभ संकेत है। जबकि एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का अपना सामाजिक दायित्व होता है और इन्हीं सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए शिक्षकों और छोटे-छोटे बच्चों ने पौधे लगाकर और तस्वीर बनाकर लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि यह निश्चय ही समाज और राष्ट्र के लिए अच्छी बात है। जबकि प्राचार्य नवीन कुमार ने लोगों को पृथ्वी को बचाने के लिए जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस पर हम सबको पृथ्वी को प्रदूषणमुक्त और हरा-भरा बनाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। कार्यक्रम सीसीए इंचार्ज प्रवीण कुमार की देखरेख में हुआ। मौके पर दीपक सर्राफ, राकेश पांडेय, पीटी आई राहुल कुमार, को-ऑर्डिनेटर सीमा जैन, दीक्षा सिंह, कुंतल जेठवा, रंजीता कुमारी, रेणु सेठ, सरोज पांडेय, अलका सिंह, रूबी वर्मा, स्वीटी सिन्हा, पूजा सलूजा, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका सिंह, श्वेता कुमारी के अलावा बच्चों में अनीशा करण, राखी कुमारी, प्रिंस कुमार, सुमैरा जन्नत, प्रियांश कुमार, जिकरा प्रवीण, शिवांश प्रताप, दिवानी राज, प्रियांशु कुमार, श्रेयांश कुमार, दिव्यांश कुमार और स्वीटी कुमारी समेत लगभग 50 बच्चे मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse