झारखंड : तेज लू के बीच बारिश के आसार

 

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई। कुछ जगहों पर लू चली। वज्रपात भी हुआ। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी। रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी बुधवार को दी। इन जिलों में बारिश : केंद्र के मुताबिक राज्य के दक्षिण, पूर्वी एवं निकटतम मध्य भागों में 21 अप्रैल को कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। कई जगहों पर गर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना भी है। इसका असर गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा। इसी तरह 22 अप्रैल को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यहां वज्रपात और आंधी : मौसम केंद्र के मुताबिक 21 अप्रैल को राज्य के दक्षिण, पूर्वी एवं निकटतम मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। यहां 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी। इसका असर गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा। इसी तरह 22 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात होने के साथ 40 से 50 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है। इसे लेकर लोगों को सावधान एवं सतर्क रहने की जरूरत है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse