झारखण्ड राज्य में विकास कार्य ठप, कानून व्यवस्था बदहाल : बाबूलाल मरांडी

 

टीम एबीएन, रांची। भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को हेमंत सरकार पर करारे प्रहार किए। उन्होंने हेमंत सरकार के 28 माह के कार्यकाल में झारखंड में कानून व्यवस्था लचर होने, विकास कार्य ठप होने और भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार के 28 महीने के शासन में जनता त्रस्त हो चुकी है। रविवार को जमशेदपुर परिसदन में प्रेसवार्ता में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार गठन के 28 महीने बाद भी हेमंत सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था रसातल में है और आपराधिक घटनाओं का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ रहा है। प्रतिदिन चोरी, लूटपाट, डकैती और छिनतई की घटनाओं से जनता भयाक्रांत है। बाबूलाल मरांडी ने पुलिस कस्टडी में मौत पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि साहिबगंज, कोडरमा समेत दर्जनों स्थानों पर पुलिस की पिटाई से लोगों की मौत हुई है। उनका आरोप है कि झारखंड सरकार राज्य की प्राकृतिक खनिज संपदाओं को लूटने में लगी है। पूरे राज्य में बालू का अवैध खनन जोरों पर है। अवैध वसूली कर बड़े-बड़े ट्रक से बालू राज्य के बाहर भेजे जा रहा है तो गृह-निर्माण के लिए बालू लदे ट्रैक्टर और बैलगाड़ी को पकड़ा जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse