टीम एबीएन, बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के सीसीएल कथारा क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित कैप्टिव पावर प्लांट में शनिवार देर रात आग लग गयी। इससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी। बताया जा रहा है कि आग इतना भंयकर लगी कि आठ घंटे बीत जाने के बाद भी काबू नहीं पाया जा सका। सीपीपी प्लांट साल 2018 से बंद पड़ा हुआ है। इस प्लांट को इंपीरियल नामक कंपनी संचालित कर रही है, जो नोएडा की कंपनी है। इस संबंध में सीसीएल कथारा एरिया के जीएम एमके पंजाबी ने बताया कि उन्हें रात के करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि सीपीपी के मेन बिल्डिंग में आग लग गयी। प्लांट से अत्याधिक मात्रा में धुंआ निकल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने डीवीसी बोकारो थर्मल, आईएल गोमिया, तेनुघाट, सीसीएल बीएन्डके एवं ढोरी क्षेत्र के फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। रात होने और विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को परेशानी हो रही थी। लेकिन सुबह होने तक काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्लांट के आस पास के कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गयी है। सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक महेंद्र कुमार पंजाबी, कथारा वाशरी परियोजना पदाधिकारी उमेश कुमार, कथारा ओपी के प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह सहित क्षेत्र के अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर मौजूद हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2018-19 से सीसीएल कथारा क्षेत्र के अधीनस्थ कैप्टिव पवार प्लांट ( सीपीपी) बंद है। इस प्लांट से 10-10 मेगावाट क्षमता की बिजली उत्पादन होती थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse