कश्मीर मुद्दा : पीएम मोदी को पाकिस्तान से आया खत, जानें अंदरूनी बातें...

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से एक पत्र लिखा गया है। पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर के मुद्दे को उठाया है। शरीफ ने अपने पत्र में इस्लामाबाद को भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक संबंधों का पक्षधर बताया।पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया है। पाकिस्तान पीएम की ओर से पीएम मोदी को भेजे गए पत्र में शरीफ ने लिखा कि पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगी संबंध चाहता है। पाकिस्तान ने के बार फिर से कश्मीर राग अलापते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर सहित सभी बकाया विवादों का शांतिपूर्ण समाधान आवश्यक है। शरीफ ने अपने पत्र में इस्लामाबाद को भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक संबंधों का पक्षधर बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पाकिस्तान नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई संदेश भेजे जाने के बाद पाकिस्तान की पीएम शहबाज शरीफ की ओर से एक पत्र आया है। वहीं कहा जा रहा है कि दो दिन पहले एक पत्र लिखकर पीएम ने पाकिस्तान के नए पीएम को बधाई दी थी। जिसमें उन्होंने शाहबाज शरीफ को मुबारकबाद देने के साथ आतंकवाद के खिलाफ कार्यवाई के लिए भी प्रेरित किया था।इससे पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के ठीक बाद शहबाज शरीफ को अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को बधाई। भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें। अपने लोगों की भलाई और समृद्धि सुनिश्चित कर सकें। ये बधाई संदेश पीएम ने ट्वीट के जरिए दिया था।पाकिस्तान में नेशनल असेंबली में पीटीआई सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के बाद इमरान सरकार गिर गई। जिसके बाद शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी ने जिस दिन शहबाज ने शपथ ली थी उसी दिन उन्हें बधाई दी। इसके बाद शरीफ ने अपने पत्र में जम्मू-कश्मीर समेत अन्य मुद्दों के समाधान की भी मांग की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse