दुमका : पोस्टर चिपकाकर नक्सलियों ने दी वन विभाग को चेतावनी

 

टीम एबीएन, दुमका। जिले के अति नक्सल प्रभावित शिकारीपाड़ा थाना से महज डेढ़ किलोमीटर दूर कुशबना रोड में माओवादी के नाम एक पोस्टर चिपकाया गया है। यह पोस्टर एक पुलिया पर चिपका है। इसमें वन विभाग को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि वन विभाग सुनील सोरेन को काम से हटाइये, क्योंकि वह लेबर की संख्या बढ़ाकर हाजिरी बना रहा है, जो गलत है। अगर सुनील को नहीं हटाया जाता है तो वन विभाग के अधिकारी अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। शिकारीपाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर जब्त कर लिया है.। हालांकि अभी वे इस संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse