टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17 अप्रैल दिन रविवार को बांधगाड़ी रांची में नेम्हा वैली फाउंडेशन की वर्षगांठ मनाई गई। मौके पर फाउंडेशन की ओर से निर्मित सैनीपैड कुडुख केयर लांच किया गया। फाउंडेशन की स्थापना के 1 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम रखा गया था। इसकी स्थापना गत वर्ष कोरोना अवधि में की गई थी। इस कार्यक्रम में बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कोरोना महामारी जैसी विकट परिस्थिति में फाउंडेशन की ओर से 10-15 गांव के जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न सहित अन्य जरूरतों की चीजें बांटी गई थीं। मुख्य अतिथि विद्यानंद विकल ने कहा कि नीति निर्धारण और प्रशासन में पैठ बनाने की जरूरत है। उन्होंने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन के प्रोडक्ट सैनी पैड कुड़ुख केयर के मार्केटिंग के लिए रास्ता सुझाया। मौके पर फाउंडेशन की डायरेक्टर माला कुजूर, उपनिदेशक रीना, लीली, किरण, पूनम कुजूर, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अखिल भारतीय परिसंघ के प्रदेश अ कार्यक्रम ध्यक्ष एलएम उरांव, निरंजना हेरंज टोप्पो, बहुरा उरांव, नागराज उरांव सुनीता केरकेट्टा, प्रेमा तिर्की, साधु उरांव, अजय टोप्पो, विनय हेमरोम, आरआर मेहता सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन परिषद के रांची जिला कमेटी के महासचिव डॉ कोरनेलियुस मिंज ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse