एबीएन सेंट्रल डेस्क। चार राज्यों में हुए लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के हाथ खाली रहे जबकि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया है। बिहार में वीआईपी विधायक की मौत के बाद बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजद ने बाजी मार ली है। पश्चिम बंगाल की ओसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा ने भारी जीत दर्ज की है। बालीगंज विधानसभा सीट से टीएमसी के प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो 19904 वोटों जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने जीत दर्ज की है। वहीं महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तरी सीट से कांग्रेस की जयश्री ने जीत हासिल की है। पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने करीब दो लाख मतों से चुनाव जीत लिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल को 2 लाख से ज्यादा मतों से शिकस्त दी है। बालीगंज विधानसभा सीट से टीएमसी के प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो 19904 वोटों जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी सीपीआईएम की प्रत्याशी एवं नसीरुद्दीन शाह की भतीजी सायरा शाह को हरा दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse