मेदिनीनगर। पलामू के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार के पुत्र कुमार अनिकेत रंजन का चयन गूगल समर आफ कोड 2021 में हुआ है। उनका स्कूली शिक्षा डीएभी हजारीबाग व धनबाद से हुई है। कुमार अनिकेत रंजन गूगल समर आफ कोड में इंटर्नशिप के लिए दुनिया भर में चुने गए 1296 छात्रों में से एक हैं। इस परियोजना को वाशिंगटन, यूएसए में जेफ बेर्से व कैरोलिन क्राफ्ट के मार्गदर्शन में आनलाइन किया जाएगा । चयनित को ढाई लाख रुपया स्कॉलरशिप के रूप में मिलता है। कुमार अनिकेत रंजन आईआईटी खड़गपुर के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। अनिकेत रंजन वर्तमान में कॉलेज बंद होने के कारण डालटनगंज में अपने माता पिता के साथ रहते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse