त्रिकूट हादसा : 22 लोगों को रोपवे से उतारा, रेस्क्यू जारी

 

टीम एबीएन, देवघर। देवघर में त्रिकूट रोपवे हादसे में अब तक 22 लोगों का सकुशल रेस्क्यू किया गया है। जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इसकी जानकारी दी है। एडीजी आरके मल्लिक और आपदा प्रबंधन के सचिव अमिताभ कौशल मौके पर पहुंचे। देवघर में त्रिकूट रोपवे हादसा के बाद शासन प्रशासन का महकमा देवघर आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में हादसे का जायजा लेने एडीजी आरके मल्लिक और आपदा प्रबंधन के सचिव अमिताभ कौशल मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने उन लोगों से हालचाल जाना, जिन्हें रोपवे से रेस्क्यू कर नीचे उतारा गया है। केंद्रीय गृहमंत्री लगातार अपडेट्स ले रहे हैं- सांसद सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले को लेकर बताया कि देवघर रोपवे हादसे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पूरी नजर बनी हुई। वो इस मामले में लगातार अपडेट्स ले रहे हैं। प्रदेश के खेल मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। जिसमें अब तक 19 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया है। प्रदेश के खेल मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। जिसमें अब तक 19 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर जिला स्थित त्रिकूट पर्वत के रोपवे का तार टूटने से हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ और बचाव दल के द्वारा लोगों को सकुशल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञों की भी सहायता ली जा रही है। इस हादसे पर सरकार की पूरी नजर है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सरकार द्वारा लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। देवघर त्रिकुट रोपवे हादसे में फंसे 48 में 12 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। छह को ग्रामीणों और सेना के जवानों ने रस्से के सहारे निकाला तो 6 को हेलीकॉप्टर द्वारा रेस्क्यू किया गया है। हेलीकॉप्टर द्वारा जिन लोगों को निकाला गया उन्हें सीधे देवघर सदर अस्पताल भेजा गया है। दोषियों पर होगी कार्रवाई : बन्ना गुप्ता आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि सभी पर्यटको को रेसक्यू किया जा रहा है। जल्द ही सबको सकुशल नीचे लाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जाएगी। इसके लिए जिम्मेदार शख्स पर कार्रवाई की जाएगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse