हर रविवार मोराबादी संकल्प वाटिका के सामने सुबह 6 से 7 बजे लगेगा नि:शुल्क योग कैंप

 

टीम एबीएन, रांची। नववर्ष विक्रम संवत 2079 के उपलक्ष्य में आज संकल्प वाटिका, मोरहाबादी पथ पर सत्यानंद योग मिशन एवं मुक्तरथ योग फाउंडेशन के तत्वावधान में योग, ध्यान और संकीर्तन किया गया। योग में मिशन के अधिकारी, योग साधक, अनुयायी एवं सैकड़ों भ्रमण करने वाले व्यक्ति शामिल हुए। स्वामी मुक्तरथ के साथ वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर मुरलीधर, योग डिपार्टमेंट रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मनीष कुमार, योग प्रशिक्षक मनीष कुमार, शशिकांत, रजनीश कुमार, अवनीश, अंशु बाबू सहित कई गणमान्य उपस्थित होकर सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान और संकीर्तन किये। नववर्ष के प्रथम दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की तैयारी भी प्रारंभ हो गई है। प्रत्येक सप्ताह के रविवार को संकल्प वाटिका के सामने मोरहाबादी पथ पर प्रात: 6 से 7 बजे तक नि:शुल्क रूप से योग शिविर लगेगा। जिसमें कोई भी व्यक्ति स्वामी मुक्तरथ और इनके वरिष्ठ योग विशेषज्ञ से विभिन्न बीमारियों पर टिप्स ले सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse