बाइडेन सरकार को भारत को नहीं डराने की चेतावनी, पोस्टर चिपकाकर जताया विरोध

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चरम पर है। इस युद्ध में अमेरिका की भी खूब फजीहत हो रही है। अमेरिका चाहता है कि भारत रूस के साथ व्यापार को बंद करे, लेकिन मोदी सरकार ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। जिस वजह से बाइडेन सरकार लगातार भारत को चेतावनी दे रही है। इस बीच दिल्ली में स्थिति अमेरिकी दूतावास के सामने अज्ञात लोगों ने एक पोस्टर चिपका दिया, जिसमें लिखा है कि अमेरिकी सरकार भारत को डराना बंद करो। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी दूतावास के बाहर नीले रंग का बोर्ड लगा है, जिस पर शुक्रवार रात किसी ने पोस्टर चिपका दिया। इसपर लिखा है कि भारत को डराना बंद करो। रात करीब 10.15 पर इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची और दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेक्शन ऑफ प्रॉपर्टी (DPDP) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सर्विलांस के जरिए आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पोस्टर में लिखा था कि बाइडेन प्रशासन, भारत को धमकाना बंद करो। हमें आपकी जरूरत नहीं है। अमेरिका को चीन के खिलाफ भारत की जरूरत है। हमें अपने सभी अनुशासित और बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है। जय जवान, जय भारत। हालांकि अब इस पोस्टर को हटा दिया गया है, लेकिन इसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं यूक्रेन से युद्ध के बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत को दौरा किया और कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने साफतौर पर कहा कि रूस और भारत के संबंध काफी मजबूत हैं। भारत जो भी चीज मांगेगा, रूसी सरकार उसकी सप्लाई करने को तैयार है। रूसी मंत्री के इस बयान से अमेरिका को और ज्यादा मिर्ची लगी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse