कोयला उत्पादन लक्ष्य पूरा करने वाला बीसीसीएल बिजली के लिए नहीं होने देगा कोयले की कमी : सीएमडी

 

टीम एबीएन, धनबाद। बीसीसीएल इस वित्तीय वर्ष उत्पादन लक्ष्य पूरा करने में सफल रहा है। इस पर बीसीसीएल सीएमडी समीरण दत्ता ने कहा कि सभी के सहयोग से कोयला उत्पादन का लक्ष्य को पूरा किया जा सका है। फिलहाल, बीसीसीएल के पास कोयले का पर्याप्त स्टॉक है, लिहाजा बिजली उत्पादन में कोयले की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा इस साल 32 मिलियन टन का लक्ष्य रखा गया है जो हम लोग पूरा करने का प्रयास करेंगे। सीएमडी समीरण दत्ता ने कहा सभी ने यह महसूस किया है कि बीसीसीएल को टारगेट हासिल नहीं होगा तो बीसीसीएल भी नहीं बचेगा और धनबाद भी नहीं बचेगा। ऐसे में सबने पूरी लगन से काम किया है और लक्ष्य को हासिल किया जा सका है। इसके अलावा सीएमडी समीरण दत्ता ने कहा कि पर्यावरण को लेकर बीसीसीएल लगातार काम कर रही है। वहीं, कोल कर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना भी बीसीसीएल की प्राथमिकताओं में है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse