टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना अब पूरी तरह से खत्म होने के कगार पर है। नए संक्रमितों की संख्या अब ना के बराबर है। शुक्रवार, 1 अप्रैल को 12 हजार 404 सैंपल की जांच हुई, जिसमें महज एक नया कोविड संक्रमित मरीज मिला है। जबकि इस दौरान राज्यभर में 07 कोविड संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। झारखंड में एक्टिव कोरोना केस की संख्या 44 रह गयी है। शुक्रवार, 1 अप्रैल को सिर्फ धनबाद में एक नया कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं, राज्य के बाकी 23 जिलों में कोरोना का कोई भी नया केस नहीं मिला है। रांची, बोकारो, कोडरमा जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, गढ़वा, चतरा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, सरायकेला, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी और सिमडेगा बाकी 23 जिले हैं, जहां कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। 1 अप्रैल को राज्य में कुल 7 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। रिकवर हुए मरीजों से पूर्वी सिंहभूम में 02, जामताड़ा और खूंटी से 03, रांची से 02 है। कोरोना संक्रमित के ठीक होने के साथ ही राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 44 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के कोरोना अपडेट के अनुसार राज्य में 7 डेज ग्रोथ रेट 0.00% बना हुआ है। वहीं, 7 डेज डबलिंग रेट 84451 दिनों का हो गया है. राज्य का रिकवरी रेट 98.76% और मोर्टेलिटी रेट 1.22% है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse