पुतिन की आक्रामकता से बढ़ रहा युद्ध, लाखों निर्दोष हुए बेघर : अमेरिका

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस द्वारा एक बार फिर से बयान जारी किया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि रूसी नेतृत्व और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रामकता के कारण यूक्रेन में चल रहा युद्ध थम नहीं पा रहा है। इस युद्ध ने लाखों निर्दोष लोगों को विस्थापित कर दिया है और हजारों लोगों की जान ले ली है। जेन साकी ने आगे कहा कि यूक्रेन में अस्पतालों और घरों को निशाना बनाया जा रहा है। जेन साकी ने कहा कि दुनिया जानती है कि हमलावर कौन है और इसके अलावा, सैन्य रणनीति पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। रूसी तेल डिपो पर हमले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं : व्हाइट हाउस- वहीं रूसी तेल डिपो पर यूक्रेन द्वारा तथाकथित हमले को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि हमने उन रिपोर्टों को देखा है। हम क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के बयानों पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं। अभी तक जो मेरे पास जानकारी है कि यूक्रेन ने इस मसले पर कोई बयान नहीं दिया है या इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की है। इस युद्ध का मुख्य हमलावर पुतिन है: व्हाइट हाउस व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने आगे कहा कि मुझे बस ये पता है कि यह एक युद्ध है जिसे राष्ट्रपति पुतिन ने शुरू किया था। रूसी सेना ने इस क्रूर युद्ध के द्वारा यूक्रेन में लगातार बमबारी कर रही है। कई जगह हिंसा चरम पर है। साकी ने कहा कि हमने यूक्रेन के लोगों को अकारण रूसी क्रूरता का सामना करते हुए बहादुरी से लड़ते देखा है, लेकिन यहां एक हमलावर है और वह है राष्ट्रपति पुतिन और उनके निर्देश पर रूसी सेना यूक्रेन को तबाह करने में लगी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse