महिला विश्व कप : फाइनल के लिए मैच अधिकारी घोषित

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को तीन अप्रैल को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले 2022 महिला विश्व कप फाइनल के लिए महिला मैच अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। भारत की जीएस लक्ष्मी जो हाल ही में आईसीसी इंटरनेशनल पैनल आॅफ मैच रेफरी में पहली महिला सदस्य बनीं थीं। उन्हें भी फाइनल के लिए मैच रेफरी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मी ने इस मैदान पर 31 मार्च को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच में भी मैच रेफरी की भूमिका निभाई थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका की लॉरेन एजेनबैग और न्यूजीलैंड की किम कॉटन को आॅन-फील्ड अंपायर बनाया गया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर आॅस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 के फाइनल में कॉटन एकमात्र महिला मैच अधिकारी थीं। इसके अलावा वेस्ट इंडीज की जैकलीन विलियम्स, जो 2020 में पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय मैच में तीसरे अंपायर के रूप में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनीं थीं, टीवी अंपायर के रूप में कार्यभार संभालेंगी, जबकि जिम्बाब्वे की लैंगटन रुसेरे चौथी अंपायर होंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse