टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जरिए पूरे देश के बच्चों के साथ सीधा संवाद किया। पीएम मोदी ने बच्चों और अभिभावकों को परीक्षा के तनाव से दूर करने की कोशिश की। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने भी स्कूली बच्चों के साथ बैठकर इस कार्यक्रम को देखा और सुना। राज्यपाल रमेश बैस ने बच्चों से कहा कि मन में निराशा नहीं होनी चाहिए। निश्चितरुपेण, आज के इस कार्यक्रम से हमारे छात्रों के मनोबल में वृद्धि हुई है। उन्होंने पीएम मोदी को इस काम के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों में उत्साह का संचार किया है और प्रोत्साहित भी किया है। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के उपरांत राजभवन आए छात्रों ने राज भवन उद्यान का भ्रमण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा राज्य भर के विभिन्न जिलों में की गई थी। राजधानी के बाल कृष्णा प्लस टू हाई स्कूल और कस्तूरबा विद्यालय नामकुम में खास प्रबंध किये गये थे। यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। उत्सुकता के साथ सभी विद्यार्थियों ने स्कूल में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और देखा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse